PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र के पतावा गांव निवासी 20 वर्षीय नवीन पुत्र अचलाराम शनिवार को बाइक लेकर जा रहा था। इस दौरान पतावा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नवीन गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाकर जांच शुरू की है।

