PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के बाली भाजपा नेता और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के करीबी पादरला गांव के पूर्व सरपंच ओमपाल सिंह की एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया
पुलिस चौकी प्रभारी रूप सिंह मीणा ने बताया कि सेवाडी के निकट गोलाई में कार पलटी होने से ओम पाल सिंह चौहान का निधन हुआ उनके शव को बाली मोर्चरी में रखवाया है
पूर्व सरपंच ओमपाल सिंह का सड़क हादसे में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बाली विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पादरला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के करीबी ओर समाज सेवी अनिल मेवाडा, हिम्मत सिंह बीजापुर,नाहर सिंह और पिंटु अग्रवाल के मित्र ओमपाल सिंह का निधन हो गया इस घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमपाल सिंह अपनी निजी कार से यात्रा कर रहे थे तभी यह दुर्घटना घटित हुई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के कारणों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
राजनैतिक गलियारों में शोक:
ओमपाल सिंह बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बेहद करीबी माने जाते थे और लंबे समय से उनके साथ कार्य कर रहे थे। उनकी मिलनसार छवि और कार्यशैली के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ थी।
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निजी सहायक हिम्मत सिंह बीजापुर ने बताया कि इस घटना पर विधायक राणावत ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे ओमपाल सिंह के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि ओमपाल सिंह न केवल उनके सहयोगी थे, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह थे। पार्टी संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
श्री चौहान के निधन पर पूर्व जिला महामंत्री प्रताप सिंह भाटी नाना bjp मंडल अध्यक्ष मुकेश बोहरा,पादरला सरपँच प्रतिनिधि मांगी लाल मेघवाल, चामुंडेरी सरपँच जसवंत राज मेवाडा, हनवंत सिंह चौहान कोट, डॉ महावीर सिंह राणावत बंशीलाल मेवाडा रमेश माली सेरु सिंह , झनक भान सिंह राठौड़,कैलाश कुमावत मौहन सिंह मेफावत सुरेश कुमावत नाणा,रणजीत सिंह गोहिल,भन्दर सरपंच कपूराराम मेघवाल कुमतिया सरपँच कुसाराम गरासिया, भटुन्द सरपँच प्रतिनिधि मालाराम देवासी, राजू माली नाना, काकराड़ी राजाराम गरासिया बेरडी भगवती लाल गरासिया ठंडी बेरी कैसा राम गरासिया लुंदारा जवाराराम मीना लालपुरा कपूराराम मीना ने भी दुख जताया
बाली भाजपा नेता व पादरला के पूर्व सरपंच ओमपाल सिंह चौहान पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
https://palisirohionline.in/padarla-ompal/
बाली भाजपा नेता व पादरला के पूर्व सरपंच ओमपाल सिंह चौहान पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
बाली भाजपा नेता व पादरला के पूर्व सरपंच ओमपाल सिंह चौहान पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

