PALI SIROHI ONLINE
*38 वर्ष 5 माह की सेवा के बाद नारायणलाल परिहार सेवानिवृत्त*
बाली। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 38 वर्ष 5 माह की उत्कृष्ट राजकीय सेवा पूर्ण करने के पश्चात ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बाली में कार्यरत वरिष्ठ तकनीकी सहायक नारायणलाल परिहार 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गए।
ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि इस अवसर पर कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह एवं आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर हितेंद्र पी वागोरिया एवं अधिकारियों , कर्मचारियों ने श्री परिहार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि श्री परिहार ने अपने लंबे सेवाकाल में विभागीय कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाया तथा सहकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहे।
समारोह के दौरान उन्हें साफा, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला अस्पताल बाली से पीएमओ डॉक्टर भरत टेलर डॉक्टर राज कुमार राजदे सेवानिवृत नरेश जोशी ब्लॉक कार्यालय से गौतम पालीवाल मदन लाल डांगी नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मणराम डॉक्टर प्रेम कुमार मोहमद अजहरुद्दीन दिनेश सोलंकी कैलाश शर्मा सोहन लाल प्रेम प्रकाश भूपेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह जगदीश प्रसाद सुभाष चंद चामुंडेरी,झनक भान सिंह राठोड, गजेंद्र सिंह राणावतं, जसा राम चौधरीं अनीता विश्नोई करिश्मा गुर्जर खेता राम जिला अस्पताल से स्टाफ ब्लॉक के सभी लैब स्टाफ सहित कर्मचारी उपस्थित रहे अंत में श्री परिहार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विभाग के प्रति अपनी भावनाएँ साझा कीं।



