PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में एक 76 साल के वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध सड़क किनारे तड़प रहा था। लोगों की नजर पड़ी तो एम्बूलेंस बुलाकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के निम्बेश्वर महादेव मंदिर के निकट शुक्रवार देर शाम को पैदल जा रहे बाली के लालराई निवासी 76 साल के समाराम पुत्र देवाराम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट लगने से सड़क किनारे ही वृद्ध गिर गया। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे किसी वाहन चालक की घायल वृद्ध पर नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत एम्बूलेंस को कॉलकर सड़क किनारे घायल वृद्ध के तड़पने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची एम्बूलेंस घायल को उपचार के लिए सांडेराव हॉस्पिटल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली रेफर किया गया। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे घायल वृद्ध को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार शुरू किया गया। पुलिस को वृद्ध के पास किसी तरह का फोन नहीं मिला। ऐसे में उसके परिजनों तक घटना की जानकारी पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

