बाली- आदिवासी कोलवाडा खेतरली खेतरली गोरिया निचला गोरिया में समय पर नही खुलती उचित मूल्य दुकान,25 किलोमीटर दूर लेने जाना पड़ता है राशन
PALI SIROHI ONLINE
बाली। आदिवासी क्षेत्र में समय पर नहीं मिल पा रहा है राशन जिससे क्षेत्र की हालत हैं गंभीर
पाली जिले के बाली उपखण्ड के कोलवाड़ा निवासी व आदिवासी कांग्रेस प्रदेश महासचिव मुंगलाराम गमेती ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र की हालत इतनी खराब है कि राशन को लेकर महिलाए काफी परेशान है आदिवासी क्षेत्र मै सरकार द्वारा दिए जाने वाले पांच किलो राशन गेहूं नहीं मिल पाता है ओर उन्हें बार बार राशन की दुकान पर भटक ना पड रहा है सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना सिर्फ कागजी विकास बन गई है कोलवाडा सहित खेतरली खेतरली खेड़ा कोरवा गोरिया निचला गोरिया मै सहीत कही भी ढंग से राशन विक्रेता की उचित जगह पर दुकान सही ढंग से नहीं खुलने के कारण लोगो को 25 से 30 किलोमीटर दुर दराज जाना पडता है राशन को लेने को मजबूर हो कर आवाज उठानी पड रही है
