PALI SIROHI ONLINE
शिवाजी चौक बस्ती,बाली नगर का हिंदू सम्मेलन रबाड़ियो की ढाणी में हुआ भव्य आयोजित
सर्व सनातनी हिंदू समाज शिवाजी चौक , बाली नगर के तत्वाधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। हिंदू सम्मेलन समित के नरेंद्र परमार ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में संत राजू गिरी वान आश्रम सिरोही, साध्वी संतोष बाईसा, का सानिध्य रहा। मुख्य वक्ता रणजीत मालवीय , अतिथि वालाराम जी देवासी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता , श्री राम की प्रतिमा को माल्यार्पण एवंदीप प्रज्वलन कर की। संत, साध्वी, एवं अतिथियों का दुपट्टा से समिति अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, सांकला राम देवासी, धीरू देवास, मथुरा देवासी ने किया।मालवीय ने देश में हिंदू समाज के संस्कार संस्कृति पर जोर देते हु वर्तमान में समाज की स्थिति के बारे में अवगत कराया। पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी हर घर से पेड़ लगाए और प्रकृति को बचाए। लव जेहाद, हिंद बटेगा तो कटेगा हिंदू संगठित और राष्ट्र हित कदम बढ़ाए। संत राजू गिरी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शताब्दी वर्ष के बारे में बताया संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ की शाखा हर गांव लगे और हिंदू संगठित रहे और समरसता का भाव रखे। संतोष बाईसा ने मातृ शक्ति के जागरण और उपस्थिति की सराहना की और मातृ शक्ति को राष्ट्र के लिए समर्पण के लिए आह्वान किया। नरेन्द्र परमार ने हिंदू सम्मेलन में उपस्थित संतों एवं धर्मप्रेमियों एवं समिति के पदाधिकारी एवं समिति सदस्य बंधुओं का आभार जताया। कार्यक्रम का। समापन मनीष गहलोत ने भारत माता की आरती के साथ किया। मंच संचालन भंवर परिहार ने किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी धर्म प्रेमियों को प्रसाद वितरित की गई
