PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में सोमवार को सवारियों से भरी जीप का बीच रास्ते पहिया निकल गया। हादसे में 3 सवारियों की मौत हो गइ और 25 जने घायल हो गई। 13 घायलों को इलाज के लिए7 पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री,एसपी आदर्श सिधु हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।
जानारी के अनुसार पांच बोर सायरा (उदयपुर) से कुंडाल (बाली) जा रही जीप कुंडाल और दानवली के बीच ढलान पर पीछे का पहिया निकलने से सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में 45 साल की तेरसी देवी पत्नी सूरताराम, 60 साल का कालाराम पुत्र लालाराम निवासी पांच बोर सायरा और सीता पत्नी दिनेश कुमार की मौत हो गई। जीप में सवार ज्यादातर लोग कुंडाल गांव में शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। जीप में क्षमता से ज्यादा सवारियां सवार थी।
इन घायलों को लाए इलाज के लिए पाली
हादसे में घायल 12 साल की बाटू कुमारी पुत्री सुरेश कुमार निवासी कोरवा (बाली), 34 साल की रेश्मी पत्नी सुरेश कुमार निवासी कोरवा (बाली), 23 की अंति पत्नी अमीनाराम पांच बारा सायरा, 45 साल का खीमाराम पुत्र भीखाराम निवासी कोरवा (बाली), 42 साल की मालाबाई पत्नी मालाराम पांच बेरा सायरा, 30 साल की धरमी बाई पत्नी केसाराम पांच बेरा सायरा उदयपुर, 50 साल की बिकली पत्नी मंगलाराम पीली बेरा सायरा, 53 साल का मुगलाराम पुत्र गोमाराम पांच बेरा सायरा, 35 साल का तेरसाराम पुत्र लालाराम पांच बेरा सायरा, 23 साल की अमिया पत्नी रमेश कुमार कोरवा बाली, 2 साल की छाया पुत्री रमेश कुमार कोरवा बाली, 35 की फूंकी बाई पत्नी छोगाराम पांच बेरा सायरा घायल हो गए। जिनका पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
यह भी पढे

