PALI SIROHI ONLINE
बाली डिस्कॉम जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ की बैठक बाली उपखंड अध्यक्ष पर्वत सिंह श्री सेला की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में 28 फरवरी को रामदेवरा पोकरण में (स्थान जाट धर्मशाला) में आयोजित होने जा रहे हैं प्रदेश स्तरीय सप्तम त्रेवार्षिक अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा कर जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लेने का निर्णय लिया।
निगम कर्मी सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि अधिवेशन में मुख्य एजेंडा निगम में होने जा रहे हैं निजीकरण का विरोध तथा अधिमानता के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को एलडीसी पद पर नियुक्ति दी जाए। खंगारोत ने बताया कि पाली वृत के सभी उपखंडों से ढाई सौ कार्यकर्ता भाग लेंगे
बैठक में पाली वृत अध्यक्ष जीवन देवासी,महामंत्री नथाराम राम गहलोत,सुखसिंह खंगारोत, दिनेश चौधरी ,मोतीलाल शर्मा, दीपक चौरसिया, हनवत सिंह, श्याम सिंह चौधरी , सुंदर सिंह, हरताराम, मांगीलाल,अमर सिंह ,अनोप सिंह , प्रवीण चौधरी आदि श्रमिक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
