PALI SIROHI ONLINE
बाली। देवासी शिक्षा संस्थान (बाली, देसूरी,रानी,सुमेरपुर ) की ओर से राजकीय सेवा में नव चयनित प्रतिभाओं का सम्मान देवासी धर्मशाला लक्ष्मीनारायणधाम बारवा किया गया।
कनाराम देवासी भागली ने बताया कि समाज को नई दिशा देने वाले युवाओं को मनोबल बढ़ाने हेतु संस्थान की ओर से नव चयनित प्रतिभाओं में समाराम लुणावा असिस्टेंट प्रोफेसर, सामेला राम गुड़ा गुमान सिंह का पुलिस, लक्ष्मण भगाराम बारवा का पुलिस, रुपेश देवाराम लुणावा का नर्सिंग ऑफिसर,
दलाराम देवासी सेवाडी का फार्मासिस्ट में चयन होने पर सम्मानित किया गया है
इस अवसर पर संस्थान के दानाराम, हीराराम करवना , शिवलाल, भावेश देवासी, नेमाराम पुखराज, सवाराम देवासी व भगाराम सहित सदस्य गण मौजूद रहे।
देवासी शिक्षा बाली, देसूरी, रानी, सुमेरपुर की ओर से राजकीय सेवा में नव चयनित प्रतिभाओं का सम्मान

