PALI SIROHI ONLINE
बाली वकील मंडल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 24 व 25 जनवरी को होगा
बाली वकील मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट विजय राज चौधरी के अनुसार वर्ष 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 24 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।
एडवोकेट विजय राज चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।
वकील मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट विजयराज चौधरीं ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण भी तैयार करते हैं। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य सहयोग करेंगे।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

