PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल
बाली: पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ और कांग्रेस पदाधिकारियों ने नरेगा श्रमिकों से किया संवाद, जानीं जनसमस्याएं
बाली विधानसभा क्षेत्र के नाना मंडल एवं भीमाना मंडल में नरेगा मजदूरों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं बाली से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव डिम्पल राठौड़, प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने भी शिरकत की।
पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G-RAM-G) किए जाने पर इसे महात्मा गांधी के अपमान और योजना को कमजोर करने की साजिश बताते बताया
ब्लॉक कोग्रेस अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि श्रमिक स्थलों पर जाकर मजदूरों से संवाद किया है, जबकि भाजपा इसे योजना में सुधार और सशक्तिकरण बता रही है। कांग्रेस का आरोप है कि यह नाम बदलकर गांधी जी के प्रति नफरत और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है, जबकि भाजपा का कहना है कि इससे काम के दिन बढ़े हैं और अब केंद्र-राज्य हिस्सेदारी में बदलाव किया गया है।
कांग्रेस के प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया ने इसे गांधी का अपमान: मनरेगा का नाम बदलना महात्मा गांधी और गांधी परिवार के प्रति नफरत दर्शाता है।
नाडीया सरपँच प्रतिनिधि मदन गरासिया ने कहा कि नाम बदलकर मनरेगा योजना को कमजोर करना: नाम बदलने से योजना का मूल स्वरूप बदला गया है और ग्रामीण श्रमिकों से रोजगार छीने जा रहे हैं, साथ ही पंचायतों से नियंत्रण भी केंद्र के हाथ में जा सकता है।
प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़ ने नाम बदलकर गरीबी बेरोजगारी विकास के मुद्दों को भटकाने की राजनीति: साजिश है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान बद्रीराम जाखड़ और अन्य कांग्रेस नेताओं ने नरेगा कार्यस्थलों पर जाकर मजदूरों से सीधा संवाद किया। उन्होंने श्रमिकों को मिल रही मजदूरी, भुगतान की स्थिति और कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जाखड़ ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में सुमेरपुर नरेगा प्रभारी महेश परिहार, नाना मंडल अध्यक्ष याकूब मोयला और भीमाना मंडल अध्यक्ष एवं नाडिया सरपंच प्रतिनिधि मदन गरासिया पूर्व लुंदारा सरपंच पूरन सिंह मीणा,पूर्व जिला महामंत्री सिराज मेमन नाना, ब्लॉक महासचिव जवाना राम मीणा, आमिर शेख नाना, सचिव पिताराम गरासिया, हुसाराम गरासिया और पूर्व जिला उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया विक्रम गरासिया सिंगाराम गरासिया, अजाराम गरासिया रानाराम गरासिया अमृत गरासिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।




