PALI SIROHI ONLINE
संस्कारयुक्त शिक्षा से समाजोत्थान -महामंडलेश्वर चेतनगिरी
बाली (अमृत माली) 28दिसंबर। सादड़ी मे माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह मे संत चेतन गिरी महाराज ने अपने उद्बोदमे कहा की आज का युग शिक्षा का युग है।संस्कारयुक्त शिक्षा से समाजोत्थान संभव है। शिक्षित विकसित समाज से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। माली समाज की वाडी सादड़ी में माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी द्वारा आयोजित 19वें प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
चेतनगिरी महाराज ने कहा शिक्षा को समाज परिवर्तन का माध्यम बताते हुए समाज को व्यसन मुक्त कुरीति मुक्त बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर बोलते हुए रघु भाई सिरोही ने कहा कि माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी के शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास अभिनंदनीय व अनुकरणीय है। उन्होंने शिक्षा को शेरनी का दूध बताया। नवचयनित आर ए एस यशिका कच्छवाहा ने शिक्षा को समाजोत्थान का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने अपनी सक्सेस स्टोरी साझा करते हुए प्रतिभाओं को शुभेच्छा दी व प्रतिभाओं को प्रतियोगी परीक्षा में मार्गदर्शन देने का विश्वास दिलाया। समारोह की अध्यक्षता श्री चारभुजा फूल माली विकास संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल टाक ने की।
संत शिरोमणि लिखमीदासजी, महात्मा फुले व सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्वप्रथम माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी के संरक्षक विजयसिंह माली, सहसंरक्षक शांतिलाल देवड़ा व अध्यक्ष किशनलाल देवड़ा के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी के संरक्षक विजयसिंह माली ने माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी की पृष्ठभूमि व उसकी विकास यात्रा पर प्रकाश डाला तथा शिक्षित विकसित समाज का आह्वान किया।इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008चेतनगिरी , शिवराम दास महाराज,रघुभाई तथा यशिका कच्छवाहा के करकमलों से 321प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर माली समाज के भामाशाहों राकेश गेहलोत,लक्की देवड़ा, मांगीलाल गोयल,गुलाब सुंदेशा, जयंती लाल कच्छवाहा, पेमाराम गोयल, पूनाराम गोयल, बाबूलाल गेहलोत, रुपचंद गेहलोत, भंवरलाल टाक, जितेन्द्र सांखला,सोहनलाल तंवर,नरेश तंवर,सुरेश देवड़ा, जितेन्द्र सांखला,, मदनलाल परिहार, दिनेश गेहलोत, मोहनलाल गोयल, भोमाराम गेहलोत, जीवराज परिहार मोतीलाल मंडोरा परिहार का बाहुमान किया गया।इस अवसर पर सोजत की बालिका आनंदी ने माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी के संरक्षक विजयसिंह माली को संत लिखमीदासजी की हाथ से बनी पेंटिंग भेंट की।इस अवसर पर माली समाज की विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष देवाराम देवड़ा सादड़ी,मगाराम बीजापुर, मांगीलाल परिहार, एडवोकेट महेंद्र गेहलोत, हिम्मत गेहलोत सुमेरपुर, शंकरलाल सुंदेशा, मांगीलाल टाक, बाबूलाल परिहार शिवगंज,दिनेश गेहलोत फालना,रावाराम देवड़ा कवला,दिनेश गेहलोत पालघर, मोहनलाल कोसेलाव, पन्ना लाल सांडेराव माली समाज सोजत के चौधरी गणों का बाहुमान किया गया। चंपालाल सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन कालुराम गोयल ने किया।
खेताराम गोयल, शंकरलाल परिहार, गिरधारीलाल देवड़ा, रमेश गेहलोत,लक्ष्मणगेहलोत, चंपालाल सोलंकी, मदनलाल,राजेश देवड़ा,रमेश सांखला, कांतिलाल ने व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर ओमप्रकाश परिहार, एडवोकेट शंकर देवड़ा, पार्षद मांगीलाल गेहलोत समेत माली समाज के हजारों अभिभावक,पंच गण, प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि माली समाज गोड़वाड़ युवा संस्थान सादड़ी द्वारा अब तक 5321विद्यार्थियो को सम्मानित किया जा चुका है।
