
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
बाली। भाजपा शहर मंडल द्वारा आयोजित हुआ बलिदान दिवस,
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी भावभीनी श्रद्धाजली।
बाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर सभा आयोजित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष लखमाराम चौधरी ने कहा की
एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान को समाप्त करने का प्रण लेकर चलते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान से कश्मीर से परमिट सिस्टम समाप्त हो गया।
विनोद मारू ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता के सच्चे सपूत थे। मण्डल अध्यक्ष राव मनोहर सिंह ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष लखमाराम चौधरी। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राधा मारू, कार्यक्रम संयोजक दूदाराम चौधरी, पार्षद सनी बिरावत, सुरेश परिहार , पकाराम चौधरी,नेकराम चौधरी, जगदीश कुमार वर्मा, कानाराम चौधरी,राजेन्द्र सिंह दहिया, भरत परिहार,विनोद मारू, किरण चंद मारू, दीपाराम देवासी, प्रशांत डांगी, मण्डल अध्यक्ष राव मनोहर सिंह और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


