
PALI SIROHI ONLINE
बाली-बाली में बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक के सिर और पसलियों में चोटें आईं है। घटना गुरुवार रात 10 बजे रंजन चौराहे के पास की है।
जानकारी के अनुसार कागड़ी गांव के निवासी मंगल सिंह (36) बाइक से प्रताप चौक से कागड़ी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रंजन चौराहे के पास बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर गाली-गलौज की। मंगल सिंह ने जब गाली गलौज का कारण पूछा तो बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद बदमाशों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया औक कुछ दूर जाने पर उन्होंने फिर से मंगल सिंह की पिटाई की। हमले में मंगल सिंह के सिर और पसलियों में चोटें आईं
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मंगल सिंह को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


