बाली-अयूब जई बोले, 140 प्रतिभावान विघार्थियों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री करेंगे वितरण
PALI SIROHI ONLINE
बाली। अय्यूब जई अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली ने बताया कि बाली नगर की राजकीय शिक्षण संस्थानों के जरूरतमंद 140 छात्र-छात्राओं जिसमें बाली नगर की राजकीय शिक्षण संस्थाओं के 10th बोर्ड तथा 12th बोर्ड में 11 टॉपर रहे विद्यार्थियों को भी शिक्षण सामग्री वितरण की जाएगी।
वितरण कार्यक्रम 7.4 .2026 मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे होगा
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली के माध्यम से प्रोफेसर सीबी गैमावत चैरिटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद द्वारा बाली नगर की राजकीय शिक्षण संस्थाओ के 140 जरूरत मंद एवं टॉपर जिनकी सूची यूसीईईओ एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली से प्राप्त हो गई है उन्हें शिक्षण सामग्री नगर पालिका परिसर बाली में स्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति भवन में वितरण की जाएगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह बाली होंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका बाली महेंद्र सिंह राजपुरोहित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बाली राजेंद्र सिंह
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा दलपत राज चौधरी प्रधानाचार्य एवं यूसीईईओ बाली होंगे

