PALI SIROHI ONLINE
बाली-आचार्य श्री रत्न सेन सूरीश्वर जी महाराज (राजू महाराज) के संयम जीवन दीक्षा के 50 वे वर्ष में प्रवेश निमित पांच दिवसीय श्री श्वेतांबर ओसवाल मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ बाली के तत्वाधान में आयोजित्वकीय गया है।
कार्यक्रम में चतुर्थ दिवस में गुरुदेववकी निश्रा में आयोजन केवसभी लाभार्थियों का बहुमान किया गया एवं गुरुदेव द्वारा लिखित 264 वि पुस्तिका का अतिथियों द्वारा विमोचन हुआ। विमोचन में संघ अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा, किरण चोपड़ा, भरत कोठारी, हेमराज परमार, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र परमार, इंद्रराज भंडारी, सज्जन रांका,अशोक गेमावत, अशोक पारेख, जयंतीलाल रांका एवं समाज के सदस्य गण उपस्थित रहे।
पांच दिवसीय संपूर्ण कार्यक्रम के व्यवस्था में श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल संस्थान बाली एवं मंडल सहयोगी संस्था श्री बाली जैन मित्र मंडल मुंबई के सदस्य बंधुओं का मंडल अध्यक्ष नरेंद्र परमार के नेतृत्व में सहयोग चल रहा है। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम जैन न्याति नोहरा बाली में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में संगीत नायक अनिल गेमावत का विशेष सहयोग रहा

