PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में वांछित अपराधियों व स्थाई वारंटीयो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व श्री मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी रेवदर के निकट सुपरविजन में कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में वृत स्तर पर टीम का गठन किया जाकर माननीय एडीजे फास्ट ट्रेक कोर्ट सिरोही द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट प्रकरण सं. 150/1995 धारा 395 भादसं., सरकार बनाम मैथिया उर्फ मेथा, सैशन प्रकरण सं. 15/2001 में पिछले 25 साल से फरार थाने का टॉप-10 व ईनामी स्थाई वारंटी मेथीया उर्फ मेथा उर्फ मोतीया पुत्र दीताजी जाति बारिया भील उम्र 49 साल पेशा मजदुरी निवासी नेगडिया पुलिस थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ मध्यप्रदेश जो पिछले 25 सालो से अपनी शकुनत से रूपोश होकर फरार चल रहा था जिसको कमलेश नि.पु थानाधिकारी अनादरा द्वारा तकनिकी व पारम्परिक तरीको का सफलतापूर्वक उपयोग कर विशेष टीमें गठित की जाकर दर्जन भर स्थानों पर दबिश दी जाकर, कैम्प कर लगातार 05 दिन तक मध्यप्रदेश के जंगलो में तलाश कर दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्तः- मेथीया उर्फ मेथा उर्फ मोतीया पुत्र दीताजी जाति बारिया भील उम्र 48 साल पैशा मजदुरी निवासी नेगडिया पुलिस थाना कल्याणपुरा जिला झाबुआ मध्यप्रदेश
गठित टीमः-
1 कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2 हरजीराम कानि. 803, पुलिस थाना अनादरा।
3 प्रकाशकुमार कानि. 276, पुलिस थाना रेवदर।
4 कुलदीपसिंह कानि. 884, पुलिस थाना मण्डार।
5 सुरेन्द्रसिंह सउनि, पुलिस चौकी इझकनावदा, पीएस. रायपुरिया जिला झाबुआ, मध्यप्रदेश
6 जगदीश नायक सउनि, पुलिस चौकी अन्तरवेलिया, पीएस. कल्याणपुर जिला झाबुआ, मध्यप्रदेश
7 महेन्द्र भाबर हैड कानि. 172, पुलिस चौकी अन्तरवेलिया, पीएस कल्याणपुर जिला झाबुआ मध्यप्रदेश 8 दिनेश रावत कानि. 265, पुलिस चौकी अन्तरवेलिया, पीएस. कल्याणपुर जिला झाबुआ, मध्यप्रदेश।
9 नारायण कानि. 651. पुलिस चौकी अन्तरवेलिया, पीएस. कल्याणपुर जिला झाबुआ, मध्यप्रदेश।

