अनादरा-डबाणी का युवक बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रोली के साथ गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में अवैध बजरी परिवहन, खनन व भण्डारण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी रेवदर के निकट सुपरविजन में चलाये जा रहे अभियान के तहत कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के निकट सुपरविजन में थाने से अलग अलग टीमों का गठन कर टीम प्रभारी विरेन्द्र सिंह हैडकानि नं 693 मय जाब्ता द्वारा दिनांक 28. 03.2026 को ग्राम धानेरा मे एक ट्रेक्टर मय ट्रोली में अवैध बजरी से भरी हुई को जब्त कर ट्रेक्टर चालक पिन्टु कुमार उर्फ पीयूष कुमार पुत्र कस्तुराराम जाति हिरागर उम्र 20 साल पैशा ड्राईविग निवासी डबाणी पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही को गिरफ्तार किया जाकर ट्रेक्टर चालक पिन्टु कुमार उर्फ पीयूष कुमार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर बाद अनुसंधान के गिरफ्तारशुदा अभिक्त पिन्टु कुमार उर्फ पीयुष कुमार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः
पिन्टु कुमार उर्फ पीयूष कुमार पुत्र कस्तुराराम जाति हिरागर उम्र 20 साल पैशा ड्राईविग निवासी डबाणी पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1.कमलेश निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2 ताराराम सउनि. पुलिस थाना अनादरा।
3. विरेन्द्रसिंह हैड कानि नम्बर 693 पुलिस थाना अनादरा।
4. प्रकाश चन्द कानि नम्बर 697 पुलिस थाना अनादरा।
5. गोविन्दराम कानि. नम्बर 834 पुलिस थाना अनादरा
