• March 19, 2026

अनादरा-मोबाईल छीन कर ले जाने की वारदात का खुलासा,दो गिरफ्तार, मोटरसाईकिल बरामद

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में हुई नकबजनी व चोरी की वारदात का खुलासा करने हेतु अज्ञात चोरों की धडपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  मनोज कुमार गुप्ता वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में  कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जाकर 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना विवरणः- दिनांक 20.01.2026 को प्रार्थी  हरजीराम पुत्र चेलाजी जाति कोली उम्र 40 साल पेशा खेती निवासी थल पुलिस थाना अनादरा जिला सिरोही ने उपस्थित थाना होकर एक हस्तलिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरा पुत्र जितेन्द्र कुमार उम्र 15 वर्ष हर रोज दूध लेने पास मे कुंए पर जाता था। दिनांक 14. 01.2026 को सायं 6:30 बजे मेरा पुत्र दूध लेकर मेरे कुंए (घर) आ रहा था। जब वह डबानी से आगे मोड पर पहुंचा तो पिछे से तीन युवक मोटरसाईकिल लेकर आए और मेरे पुत्र से मोबाईल छीन कर करोटी की तरफ चले गए। मेरे पुत्र के पास Redmi As मोबाइल था व मैंने व मेरे पुत्र ने इन तीनों को जो गरासिया थे। आपपास कुओं पर ढूंढा पर वे हमें नही मिले। जिस पर प्रकरण दर्ज कर माल. मुल्जिम की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।

पुलिस कार्यवाहीः घटना सम्पति सम्बंधी अपराध की होने से घटना को गंम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा माल, मुल्जिम की तलाश व पतारसी शुरू की गई। घटनास्थल के आस पडोस में लोगों से पुछताछ व आसुचना संकलन की गई तथा गहन तकनिकी अनुसंधान किया गया। दौराने तलाश प्रकरण की घटना कारित करने में संलिप्त मुल्जिमों को चिन्हित किया जाकर राजा उर्फ राजु पुत्र मावा उर्फ मावला जाति गरासिया उम्र 22 साल पेशा मजदुरी निवासी सिबलिया फली चण्डेला पुलिस थाना आबूरोड जिला सिरोही, लाला पुत्र बाबु जाति गरासिया उम्र 20 साल पेशा मजदुरी निवासी सिबलिया फली चण्डेला पुलिस थाना आबुरोड जिला सिरोही वगैरा द्वारा प्रकरण की घटना कारित करना पाया जाने पर मुल्जिमों की जगह बजगह तलाश की जाकर अभियुक्तगण लाला व राजा उर्फ राजु को दिनांक 18.03.2026 को सिबलिया फली चण्डेला से दस्तयाब कर पुछताछ व अनुसंधान किया जाकर घटना में शरीक पाया जाने पर गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद की गई। घटना में शरीक अन्य वांछित अभियुक्त की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. राजा उर्फ राजु पुत्र मावा उर्फ मावला जाति गरासिया उम्र 22 साल पैशा मजदुरी निवासी सिबलिया फली चण्डेला पुलिस थाना आबुरोड जिला सिरोही।
2. लाला पुत्र बाबु जाति गरासिया उम्र 20 साल पैशा मजदुरी निवासी सिबलिया फली चण्डेला पुलिस थाना आबुरोड जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1. कमलेश निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा।
2. हीराराम हैड कानि. 428. पुलिस थाना अनादरा
3. बदाराम कानि. 510, पुलिस थाना अनादरा (विशेष महत्वपुर्ण भुमिका)
4. जीवराज कानि. 838, पुलिस थाना अनादरा
5. सुनिल कुमार रिकुट कानि. 03, पुलिस थाना अनादरा।

About The Author

You cannot copy content of this page