PALI SIROHI ONLINE
चोटिला/रोहट- रोहट क्षेत्र के उमकली अमरतिया धाम पर 110वको राज्य स्तरीय मेला सम्पन्न हुआ। उमकली अमरतिया धाम पर संत किशनाराम महाराज समाधि स्थल पर बाबा रामदेव का मेला सम्पन्न हुआ। मेले में पाली, जालोर, व बालोतरा व बाड़मेर जिले के श्रद्धालु पहुंचे और दर्शन कर कामना की। सोमवार को भजन संध्या आयोजित हुई, जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुती दी। इस दौरान प्रशासक प्रतिनिधि अमराराम बोस, केसाराम चौहान, सुरेश परिहार, सकाराम मेघवाल, रावतराम चौहान, विक्रम, मालगढ़ प्रशासक वागाराम, प्रकाश परिहार सहित मेलार्थी मौजूद रहे।

