PALI SIROHI ONLINE
अलवर-रैणी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देने व 8 माह से बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी पीड़िता के पति का मिलने वाला है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 में पति ने रामगढ़ क्षेत्र में एक वर्ष तक मिस्त्री का काम किया था। इसी दौरान उसके पति व जिसके कार्य किया उससे घनिष्ठ सबंध हो गए।
रात होने पर वहीं रुक गया
अक्टूबर 2023 में आरोपी निमंत्रण देने उनके घर आया। उसका पति बाहर गया हुआ था। देर शाम होने पर आरोपी उसके घर रुक गया व रात को उसके कमरे में आकर उसके साथ गलत काम किया। अश्लील वीडियो बना ली और बताने पर वायरल करने तथा पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
![](https://i0.wp.com/palisirohionline.in/wp-content/uploads/2024/06/image_editor_output_image1789377335-17188914616273285954865572577157.jpg?resize=781%2C577&ssl=1)
अलवर ले जाकर किया रेप
उसके बाद कई बार घर पर आकर तथा होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। 19 मई को अलवर ले जाकर 22 मई तक बलात्कार किया। जिस पर परिजनों उसकी गुमशुदगी दी। पता चलने पर आरोपी ने वीडियो वायरल तथा पति व बच्चों को मारने की धमकी दी।