PALI SIROHI ONLINE
अजमेर-अजमेर जिले के नजदीक ब्यावर जिले से एक बार फिर से कपल सुसाइड का मामला सामने आया है। युवक और युवती शादी नहीं कर सके तो कुएं में कूदकर जान दे दी। दोनों के शव सिविल डिफेंस की टीम ने करीब चार घंटे में निकाले। शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है और अब उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना देर रात करीब बारह बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि भोजपुरा गांव की यह पूरी घटना है। गांव के नजदीक स्थित एक कुएं पर बीती रात एक गांव का ही एक युवक गया था। वहां जाकर देखा तो पता चला कि कुएं में एक ओढ़नी दिखाई दे रही है। हालात देखकर उसकी चीख निकल गई। इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची और मौके के हालात देखकर सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम के चार सदस्यों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दो शव बाहर निकाले
प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया कि फतेहपुरिया दोयम गांव का निवासी नेनुसिंह कुएं मे मृत पाया गया। कुएं में एक युवती भी मिली है उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रांरिभक जांच पड़ताल में पुलिस लव अफेयर के फेल होने का मामला मानते हुए जांच कर रही है। नेनुसिंह के परिजनों को बुलाया गया है। दोनों शवों का आज दोपहर में पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। कुएं के आसपास किसी तरह का कोई और सुराग मिलेण्ण्ण् इस बारे में भी सर्च चल रही है।