PALI SIROHI ONLINE
अजमेर। शादी का झांसा देकर महिला से देहशोषण करने व रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दी कि पति से अलगाव के बाद वह परेशान चल रही थी।
शादी का किया वादा
इस दौरान वह अभिषेक शर्मा नामक युवक के सम्पर्क में आई। आरोपी ने उससे मेल-जोल बढ़ाते हुए उसके बच्चों की देखभाल का विश्वास दिलाया। आरोपी पीड़िता को एक दिन अपनी बुआ के घर ले गया। जहां उसने जबरन देहशोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसने अपने परिजन से भी मिलवाया, जिससे उस पर उसे विश्वास हो गया। आरोपी ने अपनी जरूरत बताकर उससे कई बार पैसे भी ले लिए। आरोपी उसका तीन साल तक देहशोषण करता रहा। इसकी जानकारी उसके परिवार को भी थी। जब उसने आरोपी से उसके पैसे मांगे तो उसने लौटाने से इनकार कर दिया। आरोपी उसको धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
