PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
आहोर-रोडला में मोमाजी मंदिर चौंपानाडी में चोरी,वारदात सीसी टीवी कैमरे में क़ैद, पुलिस जुटी जांच में।
मंदिर के दानपात्र को तोड़ा व स्टोर रूम के ताले तोड़कर सामान अस्त-व्यस्त:-
तखतगढ 30 दिसंबर (खीमाराम मेवाड) आहोर उपखंड क्षेत्र के रोडला से करीबन दो किलोमीटर दूर स्थित धार्मिक आस्था का स्थल उज्जैनी वीर मोमाजी धाम चौपानाडी रोडला में सोमवार को देर रात अज्ञात चोरों ने धार्मिक आस्था का स्थल मंदिर को निशाना बनाया।
मंगलवार सुबह पुजारी मंदिर में पूजा-अर्चना के पहुंचा तो मंदिर के ताले व दानपात्र व स्टोर रूम के ताले तोड़े हुए देखे गए तो पूजारी ने ग्रामवासियों को सुचना दी। वहीं मंगलवार सुबह करीबन नौ बजे ग्रामीणों ने पुलिस व स्थानीय विधायक को मंदिर में चोरी की घटना को लेकर अवगत करवाया। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर रोडला में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर चौपानाडी मंदिर रोडला पहुंचे । और मंदिर में चोरी की वारदात की सुचना को लेकर चान्दराई चौकी से पुलिस कांस्टेबल ओमप्रकाश व सुभाष डीसानिया व एएसआई राजाराम मौके पर पहुंचे मंदिर परिसर में स्थित मंदिर के दानपात्र, स्टोर रूम के टूटे ताले को लेकर घटना का जायजा लिया। एएसआई राजाराम ने बताया कि रोडला में मोमाजी मंदिर चोपानाडी में चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने जायजा लिया एवं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
एएसआई ने बताया कि चोरों ने मंदिर में स्टील के दानपात्र को तोड़ने का प्रयास किया गया स्टील की मोटी चदर से बना होने से दानपात्र के लॉक को तोड़ने में नाकाम रहे जिससे दानपात्र में रखी नगदी मिली तथा स्टोर रूम में रखा सामान को अस्त-व्यस्त किया, राशन सामग्री के रूप में रखा 8-10 लीटर घी का डिब्बा चुराया व स्टोर रूम के संदूकों के ताले टूटे मिले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए मामले को लेकर जांच शुरू की ।
रोडला में धार्मिक आस्था का स्थल मोमाजी मंदिर में चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मंदिर में चोरी की घटनाएं की सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैंद हो गये , ग्रामीणों ने चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की । इस मौके बड़ी संख्या में रोडला ग्रामवासी मौजूद रहे।






