PALI SIROHI ONLINE
अमृत सिंह रावणा राजपुत
आहोर-आहोर पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 905 ग्राम पिघली हुई चांदी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मामला वर्ष 2024 में दर्ज प्रकरण संख्या 21/2024 से संबंधित है। फरियादी कानाराम पुत्र चोलाराम मेघवाल, निवासी चवरछा, थाना आहोर की दुकान लक्ष्मी ज्वैलर्स, हरजी ग्राम में चोरी हुई थी। थाना पुलिस ने 28 अक्टूबर 2025 को इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले अभियुक्त तेजेश सुदाम आतकरी (32) को गिरफ्तार किया।
आरोपी कलेढोण, तालुका खटाव, थाना वडुज, जिला सतारा (महाराष्ट्र) का निवासी है और वर्तमान में आहोर में रह रहा था। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के जेवरातों को पिघलाकर तैयार की गई 905 ग्राम वजनी चांदी की सिल्ली बरामद की गई। इस प्रकरण में इससे पहले तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक विधि उल्लंघनकर्ता किशोर को पुलिस संरक्षण में लिया गया था।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी करणसिंह, सहायक उपनिरीक्षक दीपसिंह, कांस्टेबल महेश कुमार (194) और हुकमाराम (904) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
