PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/अम्रत सिंह रावणा
आहोर- एनएच 325 सडक पर आहोर-चरली के बीच सोमवार शाम को सडक पर अचानक सांड -बीच में आने से ऑटो की टक्कर हो गई। घटना में 2 – युवतियों सहित 5 घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बूलेंस भी घटना स्थल पहुंची। तब तक अन्य एम्बूलेंस में 3 युवकों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वही ऑटो में सवार 2 युवतियों को निजी अस्पताल ले गए।
आहोर अस्पताल में ऑटो चालक गुड़ाबालोतान निवासी रौनक पुत्र विक्रम हिरागर, ऑटो में सवार अगवरी निवासी जूजाराम पुत्र हरतीग एवं सुरेश पुत्र नगाराम के चोटें आई। आहोर अस्पताल में इलाज शुरू किया।

