PALI SIROHI ONLINE
विधायक राजपुरोहित ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंवला का किया औचक निरीक्षण।
आहोर/ अमृत सिंह रावणा-राजपूत
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने राउमावि कंवला किया औचक निरीक्षण आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने आहोर ब्लॉक की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंवला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने स्कूल स्टाफ एवं प्रधानाचार्य की गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों से विशेष चर्चा की और साथ ही कक्षाओं में जाकर बच्चों की क्लास लेकर विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर जानकर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने विद्यालय स्टाप को स्कूल परिसर में केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई पर फोकस करने के सख्त निर्देश दिए एवं विधायक राजपुरोहित ने विद्यालय में विज्ञान विद्यार्थियों के साइंस लैब, प्रयोगशाला जल्द से जल्द करवाने सहित विद्यालय का मरम्मत कार्य करवाने को लेकर विद्यार्थियों को आश्वासन भी दिया, इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष छोगसिंह खींची, भंवर सिंह,पुर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया, स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाप मौजूद रहे।