
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने नव स्वीकृत सड़कों का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास ।*
तखतगढ 23 मई;(खीमाराम मेवाडा)।आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने आहोर उपखंड मुख्यालय से अपने विधानसभा क्षेत्र की निम्न नव स्वीकृत कुल 10 सड़कों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर शिलान्यास किया जिसमें पहले एनएच 325 से कच्चा काम्बा मार्ग आहोर। ग्राम पावटा से तखतगढ़ जिला सीमा तक। ग्राम चांदराई से तखतगढ़ जिला सीमा तक। संपर्क सड़क बेदाना खुर्द। संपर्क सड़क बेदाना कलां। ग्राम पावटा से रसियावास । आलावा सी से रोवाड़ा जिला सीमा सिरोही। संपर्क सड़क सांडन। ग्राम हरजी से कुआडा।
ग्राम मेडा निचला से जिला सीमा सिरोही तक इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने उपस्थित लोगों से संवाद किया । इस शुभ अवसर पर मुख्य अभियंता रमेश सिंघारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष आहोर किशोर सिंह अजीतपुरा, पंचायत समिति सदस्य बंशी सिंह चौहान, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष सूजाराम प्रजापत, प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा डॉ.मंजू मेघवाल,जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ ईश्वर सिंह थुंबा, किशन प्रजापत, पूर्व प्रधान गेनाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष गुड़ाबालोतान जयंतीलाल कुमावत, भाद्राजून अमर सिंह तोड़मी , गोदन रणजीत सिंह राजपुरोहित, बिशन सिंह सोलंकी सरपंच तेज सिंह, अजयपाल सिंह, मीठालाल मेघवाल, आहोर भाजपा मंडल महामंत्री रिखबेश सुथार, कानाराम दमामी, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह जोगावा, हेमाराम प्रजापत , गोरधन सिंह राजपुरोहित सांकरणा,कोषाध्यक्ष अशोक सुथार,निवर्तमान पार्षद भैरूलाल छीपा,मितेश राठी, हिम्मताराम मेघवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, मांगीलाल राव, कैलाश शर्मा, शंकर दान चारण,लाल सिंह राजपुरोहित ,मदन सुथार, अमृत दमामी, अमृत देवासी,नरपत सिंह,शंभू सिंह, अनोप सिंह , प्रताप सिंह वेडिया, अरुण वैष्णव, एवं पदाधिकारीगण, विभाग के अधिकारीगण, सरपंचगण सहित कार्यकर्ता बंधु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहें।





