आहोर-प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आहोर न्यायालय परिसर में आयोजन किया गया
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आहोर न्यायालय परिसर में आयोजन किया गया
सुलह समझौते के माध्यम से आपसी विवादों के निपटारे करावें गये
तखतगढ 14 मार्च (खीमाराम मेवाडा) -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के तत्वावधान में सिविल न्यायालय आहोर में शनिवार को वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया इस दौरान न्यायाधीश सुधीर चौहान ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश कमल छंगाणी के आदेशानुसार आहोर न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ न्यायाधीश सुधीर चौहान व पैनल अधिवक्ता गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया है वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत में एक बेंच का गठन किया गया जिसमें न्यायाधीश सुधीर चौहान व उपखंड अधिकारी रोहित चौहान व सदस्य गजेन्द्र सिंह का गठन किया गया बेंच द्वारा पक्षकारों में आपसी सहमति द्वारा मामलों का आपसी सहमति से राजीनामा अन्तिम रूप से निपटारा किया गया जिसमें सिविल न्यायालय व राजस्व न्यायालय के मामलों का बेंच द्वारा सिविल न्यायालय व राजस्व न्यायालय के 126 मामलों का समझोते करवाकर पक्षकारों को राहत प्रदान की गई वहीं न्यायालय द्वारा 8 लाख छब्बीस हजार पांच सौ रुपए की वसुली कर राहत प्रदान की गई वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र देवाराम व पुष्पा द्वारा हेल्प डेस्क पर आमजन को अपनी सेवाएं देते हुए लोक अदालत व विधिक सेवा की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई वहीं एडवोकेट रमेश कुमार बेदाना व भलाराम देवासी के द्वारा शिविर में निशुल्क सेवा दी गई व पक्षकारों के मध्य मध्यस्थता करवाकर राहत प्रदान की गई वहीं लोक अदालत में निपटाये जाने वाले समस्त कार्यों की जानकारी दी गई
इस दौरान न्यायालय रीडर फुटरमल, लिपिक प्रतापाराम,सुनिल गौरा,सतीश विश्नोई, रामलाल भोलाराम, कैलाश कुमार, जितेन्द्र कुमार सहित पक्षकार मौजूद रहे
