PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/अमृत सिंह रावणा
आहोर-जालोर के आहोर में युवक की मौत के बाद तीन दिन से जारी प्रदर्शन में मंगलवार को भीड़ उग्र हो गई। स्थिति को संभालने के पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे लोग मॉर्च्यूरी से उठकर एसडीएम ऑफिस के बाहर नेशनल हाईवे 325 (सांडेराव-बाड़मेर) पर जाकर बैठ गए। प्रदर्शन में 3 जिलों (जालोर, पाली, सिरोही) से आए समाज के लोग शामिल थे।
तीसरे दिन दो बार प्रशासन और लोगों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ। इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी करने लगी। भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही बाप पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन लाल मीणा को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज में छगन मीणा के सिर में चोट भी लगी है। एसपी शैलेंद्र सिंह इंदोलिया भी मौके पर पहुंचे।
बता दें… 7 फरवरी की शाम को भाद्राजून थाना क्षेत्र के गोलिया गांव में युवक अशोक कुमार मीणा (45) का शव घर में फंदे से लटका मिला था। परिजनों का कहना है कि अशोक के पांव जमीन से टिके हुए थे। उसको मारकर लटकाया गया है।
सोमवार को बनी थी पोस्टमॉर्टम पर सहमति
इससे पहले सोमवार को 5 दौर की बातचीत हुई थी। आखिरी बातचीत में पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी थी। लेकिन आज फिर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और पोस्टमॉर्टम नहीं होने दिया।
बाप पार्टी के नेता छगन मीणा ने बताया-पोस्टमॉर्टम पर सहमति बनी थी, लेकिन हमें पुलिस पर भरोसा नहीं है। सुबह निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे।
4 थानों का जाप्ता तैनात
एडिशनल एसपी मोटाराम गोदारा, डीएसपी दशरथ सिंह, आहोर एसडीएम रोहित चौहान ने भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष छगन मीणा, गौतम ऋषि ट्रस्ट पाली और सिरोही के जिला अध्यक्ष रतनलाल से दो बार बातचीत की। ये दोनों बातचीत विफल ही। फिलहाल मौके पर नोसरा, भाद्राजून, आहोर, जालोर का अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौजूद है।

https://www.instagram.com/reel/DUlEAppk5qE/?igsh=MXYzbHhzeGc3ZDdnYQ==


फोटो छगन मीना को पुलिस ले जाती हुई
https://www.instagram.com/reel/DUlESN4E1UA/?igsh=MXRyMGowcm12ZXF1cg==
यह भी पढ़े
आहोर- तीन दिन बीत जाने पर भी संदिग्ध मौत मामले में मांगों को लेकर नहीं बनी सहमति, मॉर्च्यूरी के बाहर जमा प्रदर्शनकारी
