• March 24, 2026

आहोर-हरजी में चोरी के मामले में 10 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

अमृत सिंह रावणा/खीमाराम मेवाडा

जालोर-आहोर पुलिस ने करीब एक साल पहले हरजी में एक मोबाइल की दुकान से चोरी के मामले में फरार और 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हरजी के भरत कुमार मेघवाल की मोबाइल दुकान से 17 जुलाई को चोरों ने ताला तोड़कर दो मोबाइल और 2 हजार नकदी चुरा ली।

रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थाने का हिस्ट्रीशीटर आहोर निवासी किरण कुमार रावल को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में दूसरा आरोपी बिछावाड़ी निवासी नरेश कुमार उर्फ नरेन्द्र पुत्र प्रतापदास लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

About The Author

You cannot copy content of this page