• March 19, 2026

आहोर में 2 करोड़ की लागत से बनेगा एनीकट: 1 साल में बनकर होगा तैयार, विधायक राजपुरोहित ने किया शिलान्यास

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जालोर-जालोर जिले के आहोर विधानसभा में स्थित कंवला गांव में बजट घोषणा के तहत 2 करोड़ की लागत से एक एनीकट का बनाया जा रहा है। जिससे किसानों को सिंचाई में फायदा होगा।

बांध निर्माण को लेकर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने महंत हरिपूरी महाराज के सानिध्य में बुधवार को कंवला में एनीकट निर्माण कार्य का विधिवत रूप से पूजा पाठ कर शिलान्यास किया।

1 साल में बनकर तैयार होगा

विधायक ने कहा कि इस पूरे एनीकट निर्माण में 2 करोड़ से अधिक का बजट खर्च होगा और करीब 1 साले में बनकर तैयार हो जाएगा। जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई में बड़ा लाभ मिलेगा और जल संचयन की व्यवस्था मजबूत होगी।

इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए गांव की विभिन्न जनसमस्याओं को सुना और मौके पर ही जनसुनवाई कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष छोगसिंह खींची, माधुसिंह, भंवरसिंह राठौड़, रावाराम माली, गोपाल सिंह, पाबूसिंह, रूपसिंह, जब्बरसिंह, रामदेवसिंह, सुरेंद्र माली, भंवरसिंह खींची, मंगलसिंह, प्रवीण माली, हड़मतसिंह सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About The Author

You cannot copy content of this page