• April 3, 2026

आबुरोड-खाई में मिला युवती का शव, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला, 5 दिन पुराना होने की आशंका

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड शहर के पास भाखर क्षेत्र की एक खाई में युवती का शव मिला। पुलिस ने शव के 5 दिन पुराना होने की आशंका जताई है। शव भाखर क्षेत्र की पहाड़ियों के बीच स्थित लगभग 100 फीट गहरी खाई में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

परिजनों को किया सुपुर्द

पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान मसरी गरासिया के रूप में हुई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और युवती की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

About The Author

You cannot copy content of this page