• March 20, 2026

आबूरोड में व्यापारी से लूटः बाइक सवारों ने नकदी और मोबाइल छीना, दुकान बंद कर घर लौटते समय वारदात

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड में देर रात एक व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। एक्टिवा सवार व्यापारी नंदुभाई सिंधी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।

ब्रह्मपुरी कॉलोनी क्षेत्र में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने व्यापारी से पैसों से भरा बैग और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के समय हल्की बरसात हो रही थी और शहर की रोड लाइटें बंद थीं, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

थाना अधिकारी हरचंद देवासी ने बताया कि घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, व्यापारी ने अभी तक बैग में मौजूद सही रकम की जानकारी नहीं दी है; रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही राशि का पता चल पाएगा।

About The Author

You cannot copy content of this page