PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड में वैष्णव समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व में हुए सामूहिक विवाह का हिसाब प्रस्तुत किया गया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
यह बैठक शहर के वीर सावरकर सामुदायिक भवन, मानपुर में सिरोही जिला वैष्णव समाज के तत्वावधान में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश वैष्णव ने की, जबकि संरक्षक आत्माराम और कांतिलाल का सानिध्य प्राप्त हुआ। नगर अध्यक्ष रमेश वैष्णव ने बैठक की जानकारी दी।
बैठक की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसमें समाज के पूर्व में आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह का विस्तृत हिसाब प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, आगामी 24 मई, रविवार को सिरोही में जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें समाज के सभी बंधु सह-परिवार उपस्थित रहेंगे।
सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि आगामी 26 मार्च को आबूरोड में रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी समाज बंधुओं से इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया। बैठक में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सचिव प्रवीण वैष्णव, उपाध्यक्ष रमेश वैष्णव (सिरोही), खीमदास वैष्णव (आबूरोड), ईश्वर दास (भारजा), मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिरोड़ी, राजेंद्र (आबूरोड), पंकज, ओम प्रकाश, डूंगर दास, कन्हैया लाल, शंकर लाल, मंगल दास, निर्मल, जितेंद्र, गोविंद प्रसाद, रामचंद्र, तुलसीदास, ताराचंद, ललित, शंकरदास, जगदीश, दूदाराम, धनदास, प्रकाश, गणेश सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।

