प्रजापत समाज की पदयात्रा आबू रोड के वासड़ा गांव पहुंची: गुजरात से पाली जिले के सोनाणा खेतलाजी जुनी धाम तक 200 किमी की यात्रा करे रहें हैं श्रद्धालु
PALI SIROHI ONLINE
आबू रोड, सिरोही-गुजरात के बालुच्दा से प्रजापत समाज के श्रद्धालुओं का एक पैदल यात्रा संघ पाली जिले के सोनाणा खेतलाजी जुनी धाम के लिए रवाना हुआ है। यह धार्मिक पदयात्रा 13 मार्च को शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हैं। वे लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय कर 18 मार्च को खेतलाजी धाम पहुंचेंगे।वासड़ा गांव पहुंची पद यात्रा
यह पैदल यात्रा संघ बालुन्दा, ओढवा, भाडली, खारा, सरोत्रा और अमीरगढ़ से होते हुए राजस्थान सीमा पर आबू रोड के पास वासड़ा गांव पहुंची। वासड़ा में ग्रामीणों और समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद, पैदल संघ सांतपुर, मुगंथला, आबू रोड और आमथला पहुंचा। इन जगहों पर भी समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और उनकी सफल यात्रा की कामना की।
पदयात्रा अब अचपुरा, काछोली, रोहिडा, सरूपगंज और वीरवाड़ा सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पाली जिले के प्रसिद्ध सोनाणा खेतलाजी जुनी धाम पहुंचेगी।
इस धार्मिक यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ आस्था का संदेश देते हुए आगे बढ़ रहे हैं। समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह यात्रियों के लिए भोजन, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है।

