PALI SIROHI ONLINE
आबुरोड- उपला गढ़ भाखर बाबाजी का प्रसिद्ध गैर मेला आयोजित हुआ, जिसमें भाखर बाबा घोड़ा नृत्य और रायण नृत्य जैसे आकर्षक कार्यक्रम हुए। राजस्थान और गुजरात के जनजातीय लोग इस मेले में भाग लेने पहुंचे, जिनमें डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, पाली, सिरोही, बनासकांठा और साबरकांठा के नेता भी शामिल थे।
लेकिन भारत आदिवासी पार्टी के नेता डूंगरपुर, बांसवाड़ा से सांसद राजकुमार रोत और बाप विधायक नहीं पहुंचे,
जिससे आबूरोड के भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता निराश दिखे। उन्होंने सांसद राजकुमार रोत के बैनर पोस्टर जगह-जगह पर लगाए थे और मोबाइल पर स्टेटस लगाकर स्वागत करने के लिए तैयार थे, लेकिन सांसद और बाप विधायक नहीं आए।

