PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-रविवार सुबह 5 बजे एनएच- 27 पर किवरली के पास एक ट्रक और कार की टक्कर में एक की मौत हो गई। हादसे में कार सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला आबू रोड सदर थाना क्षेत्र का है।रविवार सुबह कार आबूरोड से सिरोही की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक सिरोही से आबूरोड की ओर जा रहा था। इस दौरान माधव युनिवर्सिटी के पास कार और ट्रक की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार विक्रम प्रजापत और हितेश प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पूरी सड़क खुन से सन गई। ट्रक ड्राइवर, ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना अधिकारी प्रदीप डागा ने बताया- हाइवे पर हुई दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां इलाज के दौरानि हितेश की मृत्यु हो गई। वहीं विक्रम को गंभीर हालत में रेफर किया गया। पॉस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
