PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधुपर द्वारा वांछित ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देशन में जसाराम बोस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही, गोमाराम चौधरी वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के मामलें में चार माह से फरार वांछित मुल्जिम प्रवीण को किया गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 18.02.2026 को थानाधिकारी पुलिस थाना रिक्को आबूरोड द्वारा
दौराने नाकाबन्दी एक कन्टेनर नम्बर HR-55 AE 7370 से 200 किलो अवैध गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया व प्रकरण संख्या 50 दिनांक 18.02.2026 जुर्म धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड शहर के हवाले किया गया। दोराने अनुसंधान अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई देने वाला कालुचरण प्रधान निवासी उडीसा का खुलासा करते हुए अभियुक्त कालुचरण को तकनीकी साक्ष्य व मानवीय आसूचना के आधार पर दिनांक 23.02.2026 को ओरान्चल उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस कार्यवाहीः- मादक पदार्थ की तस्करी के प्रकरण में वांछित उक्त अभियुक्त अपनी शकुनत से रूपोश होकर ईधर-उधर छीपता फिरता था। जिसको पुलिस टीम द्वारा उक्त मुल्जिम की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये। अभियुक्त की तलाश हेतु मुखबीर मामुर किये गये। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से लगातार प्रयास कर मुल्जिम कालुचरण प्रधान पुत्र महेन्द्र प्रधान जाति प्रधान उम्र 39 वर्ष निवासी 159बी रेल्वे कोलोनी गांधीधाम गुजरात हाल ओरान्चल पुलिस थाना निराकारपुर जिला खुर्दा उडीसा से गिरफ्तार किया गया व उक्त प्रकरण में पूर्व में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तः
कालुचरण प्रधान पुत्र महेन्द्र प्रधान जाति प्रधान उम्र 39 वर्ष निवासी 159बी रेल्वे कोलोनी गांधीधाम गुजरात हाल ओरान्चल पुलिस थाना निराकारपुर जिला खुर्दा उडीसा
पुलिस टीम :-
1 हरचन्द देवासी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर
2 ओमप्रकाश कानि न. 340 पुलिस थाना आबूरोङ शहर
3 ओमप्रकाश कानि न. 422 पुलिस थाना आबूरोङ शहर
