
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आबूरोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भटाना, सांतपुर, मावल और आबूरोड मंडलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक मोतीराम कोली, विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा और ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने सहित मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इसके बाद संगठन की मजबूती और आगामी पंचायत, नगर निकाय व जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विधायक मोतीराम कोली ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने ग्राम खारां में बिजली, पानी और राशन की समस्याएं सुनीं। विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा ने कार्यकर्ताओं से भेदभाव भुलाकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा और प्रधान लीलाराम गरासिया ने जल्द बूथ कमेटी गठित करने और जन समस्याओं पर काम करने का आह्वान किया।
इस मौके पर ओबीसी प्रदेश सचिव अजय बंजारा, भटाना सरपंच संघ अध्यक्ष भवानी सिंह, पीसीसी सदस्य अमित जोशी, रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, एससी ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष हीर सिंह, आउटरीच प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक में तखत सिंह, देवीसिंह, जसाराम मेघवाल, सरपंच ईश्वर सिंह, पूर्व सरपंच अशोक भाई, सुल्तान खान, गोविंद अग्रवाल, हुसैन खान, निखिल जोशी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।