आबुरोड-फ्रूटी जूस की आड़ में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा,150 कार्टून जब्त, गुजरात ले जाई जा रहा था
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 04-04-2026 की रात्री में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से पंजाब और हरियाणा राज्य निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 150 कार्टून जब्त कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः- मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दिनांक 04-04-2026 को मावल चौकी पर नाकांबदी के दौरान आबूरोड से गुजरात की तरफ जा रहे एक ट्रक को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो कंटेनर में फूटी ज्यूस के कार्टन की आड में छुपाई हुई पंजाब व हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई। इस पर ट्रक चालक बंटी के कब्जे से ट्रक में भरी अवैध शराब अंग्रेजी शराब की कुल 150 कार्टूनों को जब्त कर मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया। जिससे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुल्जिमः-
बंटी पुत्र जयदेव जाति नायक उम्र 25 साल निवासी गांव रूपाणा विश्नोईयान पुलिस थाना नाथुसरी चोपटा जिला सिरसा हरियाणा
पुलिस टीमः-
1.लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. भवानीसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. विक्रमकुमार सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. दिलीपसिंह कानि.न.850 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. प्रकाश कानि.न.55 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. नेनाराम कानि.न. 116 पुलिस थाना आबूरोड रीको
7. जयंतिलाल कानि.न. 842 पुलिस थाना आबूरोड रीको
8. गोपाल कानि.न.648 पुलिस थाना आबूरोड रीको
9. दिनेश कानि.न. 91 पुलिस थाना आबूरोड रीको
