PALI SIROHI ONINE
चक्का ट्रक में खाद के कट्टों की आड़ में चण्डीगढ से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब के कुल 554 कार्टन जब्त कर एक तस्कर को धर-दबोचा।> जब्तशुदा ट्रक व अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रूपये।> सिरोही पुलिस द्वारा पिछले 07 महिनों में अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कुल 29 बड़ी कार्यवाहियां कर कुल 7234 कार्टन अवैध शराब सहित कुल 17 ट्रक व 12 छोटे वाहन किए जब्त ।
सिरोही-डॉ. प्यारे लाल शिवरान, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SIUCAW) सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ रीको के नेतृत्व में दिनांक 27-02-2026 की रात्री में शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक नम्बर आरजे-19-जीजी-3586 से चण्डीगढ निर्मित शराब के 554 कार्टूनों को जब्त किये जाकर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाः-मावल पुलिस चौकी पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों को चैकिंग की जा रही थी, दिनांक 27-02-2026 को मावल चौकी पर नाकांबदी के दौरान आबूरोड से पालनपुर की तरफ जा रहे एक 12 चक्का ट्रक को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो ट्रक में खाद के कट्टो की आङ में छुपाई हुई अवैध चण्डीगढ निर्मित शराब के 554 कार्टून पाये गये। इस पर क चालक भजनलाल के कब्जे से ट्रक में भरी अवैध शराब को जब्त कर मुल्जिम भजनलाल को गिरफ्तार किया गया। जिससे शराब लाने व सप्लाई देने के सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा है।
नाम पता मुल्जिम-भजनलाल पुत्र मोहनलाल जाति विश्नोई उम्र 25 साल निवासी राजीव नगर पुर, पुलिस थाना सांचोर जिला जालोर
पुलिस टीमः-
1. प्रमोदकुमार सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. मुकेश कुमार कानि. 671 पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. दिलीप सिंह कानि. 850 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
4. गोपाल कानि. 648 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. पवन सिंह कानि. 266 पुलिस थाना आबूरोड रीको
6. मालदेव कानि.न. 10 पुलिस थाना आबूरोङ रीको
7. प्रवीण सिंह कानि 351 पुलिस थाना आबुरोड रिक्को

