• March 26, 2026

आबुरोड-राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 155 कार्टन मय  ट्रेलर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत  किशोरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में तथा लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में दिनांक 26.03.2026 को अवैध शराब के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रेलर नंबर आरजे-36-जीबी-0049 में परिवहन करते हुए राजस्थान निर्मित अवैध शराब के 155 कार्टनों को जब्त किया जाकर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया गया है।

घटनाः पुलिस चौकी मावल पर अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु लगातार सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी, दौराने नाकाबंदी दिनांक 26.03. 2026 को आबूरोड से पालनपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ट्रेलर नंबर आरजे-36-जीबी-0049 को रोककर नियमानुसार चैकिंग की गई तो ट्रेलर में चूने के कट्टों की आङ में छुपाई हुई राजस्थान निर्मित अवैध शराब के 155 कार्टन पाये जाने पर अवैध शराब मय वाहन को जब्त कर वाहन चालक महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वाहन चालक से शराब लाने व आगे ले जाने के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

नाम पत्ता मुल्जिमः महेन्द्रसिंह पुत्र पुनमसिंह जाति रावत उम्र 40 वर्ष पैशा ड्राईवर निवासी नयागांव सारोठ पुलिस थाना बार शेखावास जिला ब्यावर।

पुलिस टीम :-
01. लक्ष्मण सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड़ रिको।
02. विक्रम कुमार, सउनि, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
03.  जयन्तिलाल कानि. 842, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
04. मुकेश कुमार कानि. 671. पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
05. दिनेश कुमार कानि. 91, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
06. नैनाराम कानि. 116, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।
07 गोपालराम कानि. 648, पुलिस थाना आबूरोड़ रिको जिला सिरोही।

About The Author

You cannot copy content of this page