• March 31, 2026

सातपुर की गरिमा त्रिवेदी ने बढ़ाया समाज का मान,12वीं विज्ञान में 98.40% अंक लाकर किया नाम रोशन

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-गोमती वाल ब्राह्मण समाज की प्रतिभाशाली छात्रा, सातपुर निवासी गरिमा त्रिवेदी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा (विज्ञान वर्ग) में 98.40% अंक प्राप्त कर क्षेत्र व समाज का नाम गौरवान्वित किया है। गरिमा, मनीष त्रिवेदी की पुत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार सहित पूरे गांव और समाज में हर्ष का माहौल है।

गरिमा ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। परिवारजनों ने बताया कि गरिमा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई हैं।

गरिमा त्रिवेदी की इस शानदार सफलता पर विप्र फाउंडेशन बाली के अध्यक्ष एवं भाजपा नाना मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने उन्हें एवं उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने गरिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें।

About The Author

You cannot copy content of this page