PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में सोमवार को 32वां वार्षिक उत्सव मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
उत्सव का शुभारंभ सुबह बाबा की काकड़ आरती से हुआ। इसके बाद 108 किलो दूध से अभिषेक कराया गया। मंदिर परिसर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। साईं बाबा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन, पूजन और अन्य धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं।
शाम को “एक शाम साईं बाबा के नाम” भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

