
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड | शहर थाना क्षेत्र के रजवाड़ा पुल के नीचे नदी की चट्टान पर अज्ञात युवक का शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। मौके पर एक कम्बल मिली है। पुलिस को अंदेशा है मृतक रात्रि के समय नदी में चट्टान पर कम्बल पर सोया और सुबह नहीं उठा। पुलिस ने बताया कि मृतक के उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है और मृतक के कान में लॉन्ग पहने हुए हैं। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


