PALI SIROHI ONLINE
आबू रोड, सिरोही-आबू रोड शहर की समस्याओं को लेकर नगर कांग्रेस और सहयोगी संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर शहर की समस्याओं के समाधान और आमजन को राहत दिलाने की मांग की।
कांग्रेस ने शहर में निकाला जुलूस
मंगलवार सुबह शहर के शांतिकुंज पार्क में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन एकत्रित हुए। इसके बाद वे जुलूस के रूप में शहर के प्रमुख रास्तों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।
तहसील कार्यालय के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक मोतीराम कोली ने नगर पालिका की कथित भ्रष्टाचारी नीतियों और भ्रष्टाचार को आमजन के सामने लाने व इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने का संकल्प दोहराया।
पीएम मोदी के संसद में न बोलने पर कांग्रेस का तंज
पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में महिला सांसदों से डरे हुए हैं और देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि प्रधानमंत्री ने संसद को संबोधित नहीं किया। उन्होंने शंकराचार्य पर हुए दुर्व्यवहार का मामला भी उठाया और कहा कि हिंदुत्ववादी सरकार में मांस का निर्यातउठाया और कहा कि हिंदुत्ववादी सरकार में मांस का निर्यात बढ़ा है।
कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पर अनदेखी के आरोप
स्थानीय समस्याओं पर बोलते हुए लोढ़ा ने आरोप लगाया कि नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन शहर की प्रमुख समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि थानों में चोरियां, डकैती और नकबजनी के मामलों में एफआर दर्ज की जा रही है, लेकिन पुलिस के उच्च अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस युवाओं द्वारा पारंपरिक रूप से रखी गई छुरियों पर मामले बना लेती है, लेकिन चोरियां, नकबजनी और बालिकाओं की गुमशुदगी जैसे मामलों को रोकने में विफल रही है।
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
सभा को विधायक मोतीराम कोली, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष गंगा बेन गरासिया सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी, पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार, पूर्व पार्षद शिव शंकर शर्मा, कुलदीप गौतम, पुखराज गहलोत, उप प्रधान ललित सांखला, एडवोकेट अवधेश देवल सहित कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

