• March 13, 2026

आबूरोड में पायल परसरामपुरिया का स्वागत, BJP की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड में पायल परसरामपुरिया को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर आबूरोड के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पायल परसरामपुरिया का माला व दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से पार्टी को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि पार्टी संगठन आगामी समय में और अधिक सशक्त होगा।

स्वागत समारोह में आबूरोड भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, रातीलाल बारोट, मोहम्मद हबीब खान, पहलाद भाटी, किशोर परिहार, लतीफ खान, नटवर सिंह, निगम जी, गोविंद राणा, उकाराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण का माहौल देखने को मिला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page