PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड रेल्वे स्टेशन चौराहे पर लता जैन निवासी मुंबई शक्ति पीठ अंबाजी मंदिर जाने के लिए रेलवे चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थीं। उस दौरान एक मंद-बुद्धि व्यक्ति महिला के पास गया और पर्स उठाकर चला गया। महिला घबरा गई एवं वहां ड्यूटी पर मौजूद यातायात व हेड कांस्टेबल किशोरी लाल के सहयोगी कांस्टेबल अशोक को इस बात की जानकारी दी। इस पर यातायात पुलिस ने मंदबुद्धि व्यक्ति को तलाशा और महिला को उसका पर्स वापस लौटाया। पर्स में महिला के 5 हजार रुपए नकद और महंगा मोबाइल था।

