आबुरोड-शराब तस्करी मामले में ढाई साल से फरार आरोपी महेश गिरफ्तारः 581 कार्टून शराब जब्त की थी
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड की रीको पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में ढाई साल से फरार चल रहे आरोपी महेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला 9 नवंबर 2023 का है। उस दिन मावल चौकी पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से राजस्थान निर्मित अवैध शराब के 581 कार्टून जब्त किए गए थे। इस दौरान एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
इस प्रकरण में वांछित आरोपी महेश की गिरफ्तारी के लिए करीब ढाई साल तक अलग-अलग टीमें भेजी गईं, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। आखिरकार, थानाधिकारी आबूरोड रिको के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश निवासी वडोदरा, गुजरात को गिरफ्तार कर लिया।

